
MADHUBANI:- सुमन महासेठ चुनाव लड़े तो पार्टी करेगी कार्रवाई, BJP जिलाध्यक्ष ने इशारों-इशारों में दिया कार्रवाई का संकेत
मधुबनी-07 मार्च। बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर झा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी अपने सिद्धांत से चलती है। विधान परिषद चुनाव को लेकर पार्टी ने साफ कर दिया है कि मधुबनी का सीट एनडीए के घटक दल जदयू के कोटे में गई है। एनडीए घटक दल जदयू अपना उम्मीदवार घोषित किया है। तथा भारतीय जनता पार्टी उस उम्मीदवार को जिताने के लिए अपनी पूरी शक्ति से काम करेगी।
इस बीच भाजपा के पूर्व विधान पार्षद द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को बरगला कर बैठक करने एवं प्रदेश नेतृत्व पर छल करने का आरोप लगाये जाने पर तल्ख प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए उन्होंने विनम्र शब्दों में निवर्तमान विधान पार्षद को यह कहते हुए चेताया कि भाजपा के कार्यकर्ता संतुलित एवं संस्कारवान होते हैं। उन्हें किसी भी तरह से बरगलाने का काम ना करें। तथा किसी को भी पार्टी के विपरीत मत ले जाएं। पार्टी देख रही है,वैसे पार्टी के पदाधिकारी एवं लोग जो बागी होकर नामांकन करेंगे। तथा पार्टी दिशा-निर्देश को नहीं मानेंगे उस पर पार्टी कार्रवाई करते हुए निष्कासित करेगी।
मालुम हो कि भाजपा के निवर्तमान विधान पार्षद सुमन महासेठ घोषणा कर चुके हैं कि अगर पार्टी उन्हे उम्मीदवार नही बनाती है, तो वह पार्टी के बिना समर्थन के भी चुनाव लड़ सकते हैं। परंतू इधर भाजपा जिलाध्यक्ष ने इशारों-इशारों में भाजपा के निवर्तमान विधान पार्षद सुमन महासेठ पर कार्रवाई का संकेत दे दिया है।



