
MADHUBANI:- हरलाखी सीओ के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन
मधुबनी- 29 जनवरी। हरलाखी अंचलाधिकारी के विरुद्ध किसानों ने शनिवार को रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। रोषपूर्ण प्रदर्शन में शामिल खिरहर गांव के चन्दन चोधरी,प्रकाश चोधरी,राहुल चोधरी,उपेन्द्र सह,गुलजारी,कुमार चन्दन उर्फ मान्टु,मो.समशेर, मो मुस्ताक समेत दर्जनों पीड़ित किसानों ने बताया कि दाखिल खारिज के लिए महीनों से चक्कर काट रहे है। परंतू सीओ व सीआई के द्वारा टालमटोल किया जा रहा है। जबकि जो लोग पैसा देते है उनका काम पहले कर दिया जाता है। तथा जो घूस नही देते वैसे किसानों को चक्कर लगवाते है। ताकि विवश होकर पैसा दें,तब जाकर काम करेंगे। वहीं रोषपूर्ण प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे क्षेत्र संख्या-23 के पंचायत समिति सदस्य शशांक शेखर ने बताया कि किसानों का एक भी काम बिना पैसा दिए हुए नही होता है। जो रिश्वत नही देते है। उनसे तरह तरह की कागजात का मांग कर सीओ के द्वारा तंग करने का काम किया जाता है। इस दौरान किसानों ने प्रखंड प्रमुख गोपाल दास से मिलकर मामले की शिकायतें की जहां प्रखंड प्रमुख ने जल्द काम करवाने का आश्वासन दिया। इस बाबत सीओ सौरभ कुमार ने बताया कि लगाये गये सभी आरोप बेबुनियाद है।



