
MADHUBANI:- समाज को नशा मुक्त बनाने का आंगनवाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं ने लिया संकल्प
मधुबनी-25 नवंबर। जिला पदाधिकारी अमित कुमार के दिशाबोध से नशा मुक्ति अभियान के समर्थन में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरूवारको जिला बाल विकास परियोजना कार्यालय मधुबनी द्वारा जिले के अलग-अलग प्रखंडों में कई रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती शोभा सिन्हा ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने को लेकर जिले भर की आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने संकल्प लिया है। इस परिप्रेक्ष्य में जिले भर में कई रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इन संदर्भ में प्रभात फेरी,मेंहदी लगाना,रंगोली निर्माण,दीवाल लेखन जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर भी जिले भर में और भी व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



