
MADHUBANI:- सकरी में सड़क दुर्घटना में 2 की मौत,एक गंभीर
मधुबनी- 25 जून। एनएच 57 पर सड़क ऑटो व अज्ञात वाहन के टक्कर में एक महिला समेत दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना सकरी थाना क्षेत्र के नरपतिनगर पुल पर हुई है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया जा रहा है कि ऑटो दरभंगा की ओर से सकरी की तरफ जा रही थी। इस दौरान ऑटो का संतुलन खोने से ऑटो डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिसमे सवार महिला पुरुष व 10 दस वर्षीय बच्ची सड़क पर गिर गयी। तभी पीछे से आ रही किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आकर एक महिला समेत दो लोग अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दुर्घटना की खबर लगते ही सकरी थाना के एसआई विमल कुमार सिंह एएसआई कन्हैया कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। तथा घायल बच्ची को उपचार के लिए भेजा। वही शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। हॉस्पिटल से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची ने अपना पता पंडौल थाना क्षेत्र के संकोर्थ पंचायत स्थित रामपुर में बताया है। हॉस्पिटल में लिखे गए जानकारी के अनुसार बच्ची अपने दादी के साथ थी।



