
MADHUBANI:- शिक्षिका को अश्लील मैसेज भेजने वाला एचएम निलंबित
मधुबनी- 19 मई। लखनौर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बेहट के एचएम सुकदेव पासवान को डीपीओ स्थापना ने निलंबित कर दिया है। उन्होंने बीडीओ लखनौर एवं बीइओ लखनौर की संयुक्त जांच रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की है।
उन्होंने अपने आदेश में बताया है कि एचएम के द्वारा शिक्षिका को अश्लील मैसेज भेजा गया। महिलाअेां के प्रति संकुचित सोच रखने,पठन पाठन को अस्त व्यस्त करने,पीएम पोषण योजना के संचालन में व्याप्त कुव्यवस्था को लेकर दोनों अधिकारियों के द्वारा स्थलीय जांच की गयी। इनकी जांच में यह सत्य पाया गया। इनके द्वारा की गयी जांच में बच्चों के साथ मारपीट करने, कंपोजिट ग्रांट मद की राशि में अनियमिता,शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित नहीं किये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर जांच टीम ने कार्रवाई की सिफारिश की है। निलंबित अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फुलपरास कर दिया गया है। इसके लिए डीइओ की सहमति भी ले ली गयी है।



