
MADHUBANI:- शराबबंदी कानून को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में अधिकारियों की मैराठन बैठक, आयुक्त ने कहा-हरहाल में शराबबंदी कानुन लागु कराएं
मधुबनी-05 मार्च। मद्य निषेध को लेकर शनिवार को जयनगर अनुमंडल मुख्यालय के सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में मधुबनी जिले के सीमावर्ती अनुमंडल क्षेत्रों के सभी एसडीओ, एसडीपीओ एवं थानाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए दरभंगा प्रक्षेत्र आयुक्त मनीष कुमार ने कहा कि बिहार विश्व स्तर पर बेहतर काम कर रहा है। भारत-नेपाल खुली सीमा होने के कारण शराब तस्करी एक चायलेंज है। परंतू शराबबंदी कानून सख्ती से लागू करना है। उन्होंने उत्पाद विभाग के अधिकारियों को जल्द ड्रोन मुहैया कराने की बात कही। सभी बीडीओ को ट्रेक्टर उपलब्ध कराने एवं सभी थाना पुलिस को बाईक हर समय तैयार करने की बात कही। सरकार के पालिसी पर अमल करना है। उत्पाद में नये कानून लाया जा रहा है। आप लोगों को भी पावर दिया जाएगा। इस महीने के अंत तक जिला में हाड डिस्क आ जाएगा।
मिथिला प्रक्षेत्र के आईजी ललन मोहन प्रसाद ने कहा कि सरकार के द्वारा मधुबनी को स्पेशल आदेश दिया गया है। जिसे देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब तस्करों पर हर हाल में लगाम लगाना होगा। होली पर्व के मद्देनजर निगरानी रखनी होगी। शराबबंदी कानून सख्ती से लागू करने के लिए सभी एसडीओ,एसएसबी के सहयोग से शराब तस्करों पर काबू पाने के लिए विभिन्न माध्यमों से निगरानी करें। पुलिस स्थानीय प्रशासन एसएसबी के सहयोग से ड्रोन कैमरा से निगरानी करना है। पियक्कड़ों की गिरफ्तारी से शराब तस्कर और विक्रेता को धड़पकड़ करना है। मुख्य रूप से नेपाल से आने वाली शराब को हर हाल में रोकना है। पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि शराब बंदी कानून सख्ती से लागू करने के लिए ही आज की बैठक आयोजित हुई है।
एसपी डा. सत्य प्रकाश ने अनुसंधानकर्ता सर्किल इंस्पेक्टर को आदेश देते हुए कहा कि शराब तस्करी मामले से जुड़े आरोपी तस्करों का नाम जोड़े। वाहन को उठाए और निलामी करने की प्रक्रिया में जुटे। शराब तस्करी करने वाले माफियाओं की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। बैठक में मधुबनी के पुलिस अधीक्षक डॉ सत्य प्रकाश,उप विकास आयुक्त विशाल राज, एसएसबी 48 वीं बटालियन जयनगर समादेष्टा आईएस परमई,एसएसबी 18 वीं बटालियन राजनगर समादेष्टा अरविंद कुमार वर्मा,जयनगर एसडीओ बेबी कुमारी,एसडीपीओ विप्लव कुमार, फुलपरास एसडीपीओ प्रभात कुमार शर्मा, बेनीपट्टी एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह,नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर आरके भानू,रंजीत कुमार निराला,जयनगर बीडीओ उमा भारती,सीओ सुधीर कुमार के अलावे जयनगर,बेनीपट्टी एवं फुलपरास अनुमंडल के सभी थानाध्यक्ष बीडीओ व सीओ समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।



