
बिहार
MADHUBANI:- विभिन्न मामलों में तीन गिरफ्तार
मधुबनी- 18 अप्रैल। मधवापुर थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों के तीन नामजद अभियुक्त को छापेमारी कर गिरफ्तार किया। जानकारी अनुसार थाना पुलिस ने वारंटी शंभू सदा को बासुकी स्थित मुशहरी टोल एवं राजेन्द्र सहनी और सिंघेश्वर सहनी को मधवापुर वार्ड संख्या-09 से छापेमारी कर गिरफ्तार किया। जानकारी अनुसार तीनों वारंटी काफी दिनों से फरार चल रहे थे। जिसका पुलिस को तलाश थी। जानकारी हो कि सभी की गिरफ्तारी उसके घर पर छापेमारी कर की गई। थानाध्यक्ष राज कुमार मंडल ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्त को कागजी कार्रवाई करते हुवे जेल भेज दिया गया है।



