बिहार

MADHUBANI:- लूट वारदात में नाकाम अपराधियों ने मनी एक्सचेंज व्यवसायी को मारी गोली, जख्मी हालत में डीएमसीएच रेफर, पुलिस नंबर प्लेट बाईक पर सवार थे तीन नकाबपोश अपराधी

मधुबनी- 10 दिसंबर। जयनगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार की अहले सुबह नकाबपोश बाइक सवार अपराधियों ने मुद्रा एक्सचेंज व्यवसायी से रुपया लूटने का कोशिश नाकाम होने पर गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली लगने से गंभीर व्यवसायी को स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने व्यवसायी की हालत गंभीर देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया। जख्मी व्यवसायी की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-07 कमला रोड निवासी 40 वर्षीय वीरेन्द्र महतो पिता हरी महतो के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही समस्तीपुर रेल डीएसपी अतुल दत्ता ने जयनगर पहुंचकर घटना के संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार एवं आरपीएफ प्रभारी रमेश कुमार के साथ बातचीत कर स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। रेल डीएसपी ने रेलवे परिसर में संचालित स्टैंड कर्मीयों से बारी-बारी से पूछताछ किया। उन्होंने बताया कि पुलिस अनुसंधान में जुट गई हैं। जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होगें। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व्यवसायी मनी एक्सचेंज व्यवपारी रोज की तरह शनिवार सुबह करीब 5ः 30 बजे कारोबार हेतु जयनगर रेलवे स्टेशन परिसर आया। इसी क्रम में पुलिस नंबर प्लेट एक बाईक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर रुपया भरा बैग लूटने का प्रयास किया। मनी एक्सचेंज व्यवसायी एवं अपराधीयों के बीच काफी नोक-झोंक हुई। जिससे अपराधियों को रुपयों से भरा बैग हाथ नहीं लग सका। बैग पांव में फंसा होने के कारण अपराधियों का लूट का प्रयास विफल रहा। अपराधियों एवं मनी एक्सचेंज व्यवसायी के बीच नोक-झोंक को देखकर स्टेशन परिसर में यत्र-तत्र घूम रहे लोगों का एकत्रित देख अपराधी ने वीरेन्द्र महतो को गोली मार फरार हो गया। जानकारी के अनुसार जख्मी व्यवसायी खतरे से बाहर बताया गया है।

मालुम हो कि जयनगर रेलवे स्टेशन चोक पर बीते कई वर्षों से अनाधिकृत रुप से मनी एक्सचेंज का धंधा जारी है। जख्मी व्यवसायी वीरेन्द्र महतो के साथ एक वर्ष पूर्व भी रेलवे स्टेशन रोड में अपराधियों ने लाखों रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। जयनगर सीमावर्ती क्षेत्र में मनी एक्सचेंज व्यवपारी के साथ रुपये लूट की वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है। घटना में कई लोगों की जान भी जा चुकी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button