बिहार

MADHUBANI:- लदनियां एवं खुटौना में जनसंवाद कार्यक्रम में बोले DM, कहा- पानी की बचत करना हमे अपनी आदत बनानी होगी

मधुबनी- 05 अक्टूबर। जिले के लदनियां प्रखंड क्षेत्र के पदमा पंचायत एवं खूटौना प्रखंड के खुटौला पंचायत वार्ड संख्या-01 में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसका का उदघाटन जिलाधिकारी  अरविन्द कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सहित कई वरीय अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया। जनसंवाद कार्यक्रम में सरकार की कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। वही कई लाभुकों ने अपना-अपना अनुभव भी साझा किया तथा फीडबैक भी दिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से पानी की बचत करने की आदत डालने की अपील करते हुए कहा कि आज समय की मांग है कि हर वह व्यक्ति जो सक्षम है, अनिवार्य रूप से वर्षा जल संचयन एवं सोख्ता का निर्माण कर जल संरक्षण कार्यक्रम में अपनी मजबूत भागीदारी निभाये। उन्होंने कहा कि व्यापक जनसहभागिता से ही जल- जीवन- हरियाली अभियान को सफल बना सकते है। उन्होंने कहा कि जल की बचत की आदत हमें डालनी ही होगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा की अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। उन्होने कहा कि पूर्ण पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ खुटौना एवं लदनियां प्रखंड में विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। आमजन तक सरकार की सभी कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की जानकारी पहुंचाना एवं जनता एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय कायम करना जनसंवाद का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा जनसंवाद कार्यक्रम में प्राप्त सुझाव एवं फीडबैक पर त्वरित कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा की सरकार की विभिन्न कल्याणकारी एवं विकास की योजनाओं की जानकारी अत्यंत जरूरी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील किया कि प्राप्त जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुचायें, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि समाज सुधार अभियानों के द्वारा सामाजिक स्तर पर भी बहुत परिवर्तन आया है। लड़कियाँ शिक्षा क्षेत्र में काफी बढ़ी हैं। शराब बंदी, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर रोक, महिलाओं को आरक्षण इत्यादि ने महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाई है। प्रखंड क्षेत्र में बारहमासी आवागमन की सुविधा उपलब्ध है। सौर ऊर्जा के उपयोग से गॉवों की गलियाँ को रौशन करने का कार्य किया जा रहा है।। हर घर नल का जल तथा घर तक पक्की गली-नालियाँ उपलब्ध करायी गई है। स्वच्छ गॉव, समृद्ध गॉव के तहत ई-रिक्शा, पेडल रिक्शा एवं डस्टबिन का क्रय गॉव के सभी वार्डों में किया गया है। हर घर से कचड़े का उठाव कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कचड़ा प्रबंधन कार्यक्रम में सभी का सह्ययोग अपेक्षित है। सोख्ता,जंक्शन चैम्बर एवं नाली आउटलेट के माध्यम से जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थी उठा रहे हैं। कुशल युवा कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षित युवा में कम्प्यूटर, व्यवहार कौशल एवं भाषा कौशल में गुणात्मक वृद्धि आई है। सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाकर विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र जिले वासियों के लिए हमेशा उपलब्ध है। प्रावधानों के अनुरूप आपको उत्कृष्ट सेवा प्रदान की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। बाईक रैली द्वारा जिले के सभी क्षेत्रों में पहुंचकर लगभग 50000 से भी अधिक लोगों से मिलकर उनका फीड बैक लिया गया। मधुबनी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 181 लोगो की चोरी या खो गई मोबाइल को वापस दिलवाकर उनके चेहरे पर’ लाने का भी काम किया है। उन्होंने कहा कि अपराधमुक्त एवं नशामुक्त मधुबनी को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि डायल नंबर 112 का जरूर उपयोग करें, यह 24 घण्टे की सेवा है। इस सेवा के तहत वर्तमान में औसतन 12 मिनट में मधुबनी पुलिस आपकी सहायता के लिए उपलब्ध हो जाती है। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त विशाल राज,एडीएम नरेश झा,डीपीआरओ परिमल कुमार,ओएसडी अमेत विक्रम बेनामी,जिला कृषि पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी के अलावा जयनगर एसडीओ वीरेन्द्र कुमार,डीसीएलआर तरनीजा कुमारी,अपर एसडीएम गोविंद कुमार, फुलपरास एसडीएम, लदनियां बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर,लदनियां सीओ निशीथ नन्दन एवं लदनियां थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं काफी संख्या में आम लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button