
बिहार
MADHUBANI:- रामखेतारी में वार्ड सदस्य एहसान अपने रिस्तेदार व समर्थकों के घर के समाने लगवा रहे लाईट, लागों में आक्रोश
मधुबनी-26 जून। राजनगर प्रखंड क्षेत्र के सिंघयौन पंचायत के रामखेतारी गांव में पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा मनमाने तौर से लाईट लगाया जा रहा है। जिससे गांव के लोगों में काफी आक्रोष व्यक्त है। पंचायत के रामखेतारी वार्ड संख्या-03 के वार्ड सदस्य मो.एहसान द्वारा अपने रिस्तेदार एवं अपने समर्थकों के घर के सामने लाईट लगाने से आम लोगों में काफी आक्रोष पाया जा रहा है।
रामखेतारी गांव के कई लोगों ने बताया कि वार्ड सदस्य मो.एहसान के मनमानी के खिलाफ बीडीओ एवं जिलाधिकारी षिकायत करेंगे। वहीं दुसरी ओर वार्ड संख्या-02 के वार्ड सदस्य ने कम लाईट देने से नाराज होकर लाईट लेने से इंकार कर दिया है।



