
MADHUBANI:- रहिका थाना क्षेत्र में नही रूक रहा शराब का कारोबार,सूनील पासवान फिर गिरफ्तारी
मधुबनी- 20 अक्टुबर। रहिका थाना क्षेत्र में शराब का कारोबार रूकने का नाम नही ले रहा है। आए दिन शराब कारोबारी की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। शराब कारोबारी का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि शराब कारोबार के मामले में जेल जाता है। तथा फिर जेल से रिहा होने के बाद अपने शराब के कारोबार में लग जाता है।
रहिका थाना पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के इजरा गांव से सुनील पासवान को गिरफ्तार कर गुरूवार को जेल भेज दिया। शराब कारोबारी सुनील पासवान पिछले दिनों ही जेल से रिहा हुआ था। तथा फिर पुलिस ने उसे शराब के कारोबार में लिप्त रहने के कारण गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वहीं रहिका थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट में बहरबन गांव निवासी दिवाकर पासवान को गिरफ्तार जेल भेज दिया। इधर प्रभारी थानाध्यक्ष की माने तो वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर लगातार शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।



