
MADHUBANI:- रहिका के हुसैनपुर और जयनगर के पड़वा बेलही पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, कार्यक्रम में आधी आबादी की उत्साहपूर्वक भागीदारी, DM बोले- आमजनों व जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझाव प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण
मधुबनी- 27 सितंबर। रहिका प्रखंड क्षेत्र के हुसैनपुर पंचायत एवं जयनगर प्रखंड क्षेत्र के पड़वा बेलही पंचायत में बुधवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जनसंवाद कार्यक्रम में आधी आबादी की भारी एवं उत्साहपूर्वक भागीदारी से लग रहा था कि सरकार के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम का असर देखा गया। जनसंवाद कार्यक्रम में लड़कियों एवं महिलाओं से कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के सामने खूलकर अपने-अपने गांवों की समस्याओं और सरकारी योजनाओं से मिले लाभ से अगवत कराया। वहीं जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने सरकार की कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। तथा कई लाभुकों से उनके अनुभव को सूना एवं फीडबैक लिया।
रहिका में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम महिलाओं की भीड़—
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आमजनों एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझाव प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम में प्राप्त सुझाव एवं फीडबैक पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने जल संरक्षण पर बल देते हुए लोगों से अपने निजी चापाकलों पर सोख्ता निर्माण,छत वर्षा जल संचयन व्यवस्था स्थापित करने का अपील भी किया। उन्होंने कहा कि समाज सुधार अभियानों के द्वारा सामाजिक स्तर पर भी बहुत परिवर्तन आया है। लड़कियाँ शिक्षा क्षेत्र में काफी बढ़ी हैं। शराब बंदी, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर रोक, महिलाओं को आरक्षण इत्यादि ने महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाई है। लिंग भेद में कमी आई है। भ्रूण हत्या पर रोक लगी है। कन्या के जन्म को प्रोत्साहन मिला है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना ने वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं विधवाओं को समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है। तथा आर्थिक रूप से सबल बनाया है। डीएम ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना से लोग स्वच्छतायुक्त सुरक्षित आवास होने से सम्मानपूर्वक जीवन बसर कर रहे हैं। प्रखंड में बारहमासी आवागमन की सुविधा उपलब्ध है। सौर ऊर्जा के उपयोग से गॉवों की गलियाँ को रौशन करने का कार्य किया जा रहा है। हर घर नल का जल एवं घर तक पक्की गली-नालियाँ उपलब्ध करायी गई है। स्वच्छ गॉव, समृद्ध गॉव के तहत ई-रिक्शा, पेडल रिक्शा एवं डस्टबिन का क्रय गॉव के सभी वार्डों में किया गया है। हर घर से कचड़े का उठाव कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कचड़ा प्रबंधन कार्यक्रम में सभी का सह्ययोग अपेक्षित है। सोख्ता,जंक्शन चैम्बर एवं नाली आउटलेट के माध्यम से जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थी उठा रहे हैं। कुशल युवा कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षित युवा में कम्प्यूटर, व्यवहार कौशल एवं भाषा कौशल में गुणात्मक वृद्धि आई है। सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाकर विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं। कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालयों के संचालन में स्त्री शिक्षा के स्तर में संख्यात्मक एवं गुणात्मक वृद्धि लाई है। सतत जीविकोपार्जन योजना एवं जीविका से परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। मत्स्य पालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता आई है। लोगों में खुशहाली आयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है। सुधार की हमेशा अपेक्षा एवं संभावना बनी रहती है। जहाँ कहीं भी कमी है, वहाँ सुधार करेंगे। लक्ष्य एवं उपलब्धि के गैप को पूरा करेंगे। उन्होने कहा कि यह जनसंवाद कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है। तथा इसमें आम जनता को सभी महत्वपूर्ण विभागों के कई योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जा रही है। योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में उनका फीडबैक भी लिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि आप सबके सुझाव के अनुसार स्थानीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र जिले वासियों के लिए हमेशा उपलब्ध है। प्रावधानों के अनुरूप आपको उत्कृष्ट सेवा प्रदान की जाएगी। जबकि पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने पब्लिक एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय, डायल 112,महिला हेल्प डेस्क,अपराध नियंत्रण,साइबर अपराध आदि की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त विशाल राज,अपर समाहर्ता नरेश झा,सदर एसडीओ अश्वनी कुमार,डीपीआरओ परिमल कुमार, सिविल सर्जन,ओएसडी अमेत विक्रम बेनामी, डीटीओ, जयनगर एसडीओ वीरेंद्र कुमार, जयनगर एसडीपीओ विप्लव कुमार,जिला कृषि पदाधिकारी ललन चोधरी,जिला शिक्षा पदाधिकारी,रहिका बीडीओ निरंजन कुमार,रहिका बीपीआरओ दीपिका झा,जयनगर बीडीओ राजीव रंजन कुमार,जिला मुखिया संघ अध्यक्ष मिथिलेश कुमार झा,हुसैनपुर मुखिया बिनोद साह,ककरौल दक्षिणी मुखिया मो. सनाउल्लाह,ककरौल उत्तरी मुखिया पूनम चौरसिया, पड़वा बेलही मुखिया संतोष कुमार मंडल, सेलरा मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद सिंह,बेलही पूर्वी मुखिया लाल बिहारी मंडल सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं काफी संख्या में आमजनों ने भाग लिया।