
MADHUBANI:- रहिका के ईजरा गांव में रात्री में धराया चोर, दरभंगा के रैयाम थाना क्षेत्र का रहने वाला है चोर
मधुबनी-17 अगस्त। रहिका थाना क्षेत्र के ईजरा गांव में रात्री करीब 2 बजे एक घर में चोरी करने के लिए बंद घर का ताला तोड़ रहा था कि अचानक आसपास के युवकों की नींद टुट गयी और चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया। जबकि एक चोर भागने सफल रहा। लोगों ने स्थानीय थाना के थानाध्यक्ष को सूचना दी। सूचना के बाद रहिका थाना पुलिस ईजरा पहुंचकर चोर के संबंध में जानकारी ले रही थी।

चोर की पहचान दरभंगा जिला के रैयाम थाना क्षेत्र के रजौड़ा डीह निवासी प्रकाश कुमार के तौर पर हुई। चोर के पास से एक चाकू एवं ताला तोड़ने वाला राॅड बरामद किया गया है। ईजरा के ग्रामीणों ने बताया कि विगत कई महिनों से चोर गांव में आतंक मचाये हुआ है। जिससे ग्रामीण रातों में सही से सो भी नही पाते हैं। कितने ग्रामीण रात जाग कर गुजारते हैं। इधर खबर लिखे जाने तक रहिका थाना पुलिस पकड़े गए चोर के संबंध में जानकारी ले रही है।



