बिहार

MADHUBANI:- रस्सी से गला घोंटकर अधेड़ की हत्या, सौ फीट की दूरी पर फेंका शव,जांच में जुटी पुलिस

मधुबनी- 20 दिसंबर। घोघरडीहा थाना पुलिस ने नगर पंचायत घोघरडीहा आनंद नगर चौक के निकट से मंगलवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान नपं क्षेत्र के वार्ड नं-11आनंद नगर निवासी लक्ष्मण मंडल 52 वर्ष के रूप में की गई है। भुतही बलान तटबंध किनारे शव होने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पंहुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह आनंद नगर चौक के निकट भुतही बलान के पश्चिमी तटबंध किनारे बरगद पेड़ के नीचे एक अधेड़ व्यक्ति का शव होने की बात से क्षेत्र में सनसनी फैल गया। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण शव को देखने घटना स्थल पर पंहुच गया। शव मृतक के घर से करीब एक सौ फीट की दूरी पर ही फेका गया था। शव के गर्दन पर रस्सी का निशान स्पष्ट रूप से देखा जा सकता था। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक को कही ले जाकर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर शव को पुनः घर के निकट फेक दिया गया। मृतक के परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका व्यक्त की है। आसपास के लोगो ने बताया कि मृतक गरीब मजदूर थे। मजदूरी करता था और अपने अलावा अपने छः पुत्रो का पालन पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि मृतक का गांव के ही देवेन्द्र पासवान से पुरानी रंजिश थी जिसको लेकर उसपर देवेन्द्र पासवान ने एससीएसटी एक्ट के विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया था। उसी केस में मृतक करीब चार महीना जेल में भी रहे और कुछ महीने पूर्व ही जमानत पर जेल से छूटकर घर आया था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा आरोपी को उसी वक्त गिरफ्तार करने की मांग की जा रही थी। जिसको लेकर कुछ देर प्रशासन के लिए असहज स्थिति उत्पन्न हो गई । लेकिन सूचना पर पंहुचे डीएसपी प्रभात कुमार शर्मा ने हत्याकांड का शीघ्र उद्भेदन करने और घटना में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। खबर भेजे जाने तक प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button