
MADHUBANI:- मेला में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 5 लोग झुलसे, 2 की हालत नाजुक
मधुबनी- 09 नवंबर। हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन गांव में उस समय हड़कप मच गया। जब मेला में अचानक गुब्बारा बेचने वाले गैस सिलेंडर ब्रस्ट हो गया। गैस सिलेंडर ब्रस्ट होने से पूरे गांव व मेला में अफरा तफरी का महौल कायम हो गया। जानकारी के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेले का आयोजन के दौरान मेले में काफी भीड़ जुटी हुई थी। इसी दरमियान मेले में गैस वाला गुब्बारा बेच रहे व्यक्ति के आसपास में काफी भीड़ जमा थी इस कार्तिक पूर्णिमा में दुर्गा चौक पर समा भषण के बाद यह हादसा हो गया। गरमित रही अगर समा विसर्जन के दौरान यह हादसा होती, तो कितने लोगो की जान चल जाती।
घटना के बाद घटना स्थल पर थानाध्यक्ष अनोज कुमार व सशस्त्र बल के साथ चार घंटे तक कैम्प कर रहे हैं। तथा थानाध्यक्ष मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। वहीं घायल व्यक्ति का नाम नही पता चला है। हादसे में गुब्बारे बेचने वाले समेत दो लोग सदर अस्पताल मधुबनी रेफर किया गया। वहीं तीन अन्य लोगों का इलाज सीएससी में चल रहा है।



