
MADHUBANI:- मुर्गी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या,भाजपा विधायक बचोल ने कहा- मॉबलिंचिंग कर हुई हत्या
मधुबनी-19 अप्रैल। रहिका थाना क्षेत्र के जगतपुर पंचायत के सोनमनी गांव निवासी प्रयाग मुखिया रात से गायब चल रहे को मुर्गी चोरी के आरोप में पीट-पीटकर कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। हत्या की खबर क्षेत्र में सनसनी की तरह फैल गई। घटना की सुचना स्थानीय बिकाऊ मुखिया ने तुरंत मृतक के परिजन को दी। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तो देखा कि घटनास्थल पर युवक मृत पड़ा हुआ है। जिसके बाद परिजन शव को उठाकर अपने घर पर ले आए। तथा मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की पहचान 36 वर्षीय प्रयाग मुखिया पिता स्वर्गीय दसई मुखिया वार्ड संख्या- 14 ग्राम सोनमनी के रूप में हुई है।
घटना को लेकर पूरे गांव में जहां मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है, तो वहीं परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो है। इस घटना के संदर्भ में राम बहादुर सहनी से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि जीवछ चोक पर चर्चा चल रही थी कि मुर्गी चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ कर कुछ लोग बेरहमी के साथ पीट-पीट कर हत्या कर दिया है। जिसके बाद हमने पता लगाया, तो जानकारी मिली कि मृतक सोनमनी गांव के प्रयाग मुखिया है। जिसके बाद बिना देर किए इस घटना की सूचना फोन पर रहिका थाना को दिया गया। परंतू सूचना के बाद भी रहिका थाना घटनास्थल नही पहुंची।
रहिका थानाध्यक्ष से इस घटना के बारे में पूछने पर बताया कि मृतक के परिजनों के तरफ से कोई भी आवेदन नही दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई किया जाएगा। मृतक जहां अतिपिछड़ा समाज के निर्धन वर्ग से आता है।
हत्या की खबर सुनते ही बिस्फी से भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने परिजनों से मुलाकात कर उनको सांत्वना दिया। उन्होंने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। विधायक श्री बचोल ने बताया कि यह बहुत बड़ा षडयंत्र है। युवक को मॉबलिंचिंग कर के मार दिया गया है।
वहीं रहिका थानाध्यक्ष ज्यादा कुछ बताने से इंकार किया। थानाध्यक्ष अरूण कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।



