
MADHUBANI:- मुर्गा खाने से फुड प्वाइजन, चार गंभीर, डीएमसीएच रेफर
मधुबनी- 01 अक्टुबर। नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-40 राम चोक निवासी संतोष कुमार साह के घर बीते दो दिन पूर्व चिकेन (मुर्गा) खाने से फुड प्वाइजन हो गया। जिससे चार लोग बीमार पड़ गए। चारों बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी में भर्ती कराया गया। फुड प्वाइजन की पुष्टि करते हुए सदर अस्पताल के डॉक्टर रवि कुमार ने बताया कि चिकन खाने से फुट प्वाइजन हो गया है, जिसका इलाज जारी है। इलाज कराने आए परिजन संतोष साह ने बताया कि दो दिन पूर्व बाजार से मुर्गा खरीद कर लाए और बनाकर लाली कुमारी,सौरव कुमार,प्रिंस कुमार एवं गौरव कुमार ने खाया था। जब सुबह हुआ, तो चारो बेचेन होने लगे। जिसका स्थानीय डॉक्टर से संपर्क कर दवा दिलाया गया, परंतू ठीक नहीं हुआ। जिसके बाद स्थानीय सदर अस्पताल मधुबनी भर्ती कराया गया। इलाज कर रहे सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि मुर्गा खाने से फुड प्वाइजन हुआ है। जानकारी के अनुसार स्थति नाजुक देख हुए रविवार को करीब तीन बजे बेहतर इलाज के लिए इन लोगों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।