
MADHUBANI:- मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही हैः मुख्य पार्षद
मधुबनी- 15 जुलाई। जयनगर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-13 में सड़क निर्माण कार्य स्थल पर स्थानीय लोगों के द्वारा बाद विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर मुख्य पार्षद कैलाश पासवान का वायरल वीडियो का शनिवार को मुख्य पार्षद ने प्रेस कांफ्रेंस कर खंडन करते हुए कहा कि उक्त वार्ड में बरसात के दिनों में भारी जल जमाव होती थी। सड़क निर्माण को लेकर नगर पंचायत द्वारा ऐजेडा लाकर निर्माण कार्य शुरू कराया गया। परंतू उक्त वार्ड के एक व्यक्ति के द्वारा सड़क निर्माण का विरोध किया जा रहा है। मुख्य पार्षद ने कहा कि शुक्रवार को कार्य स्थल पर जायजा लेने पहुंचे, तो एक स्थानीय व्यक्ति के द्वारा कार्य को रोका गया। मामले में जब उस व्यक्ति से पूछने पर सड़क निर्माण कार्य को आगे से कराने की मांग कर रहे थे। इसी बीच एक व्यक्ति के द्वारा बाद विवाद का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर मेरे चरित्र को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। मेरा लक्ष्य शहर में विकास करना है। मुख्य पार्षद ने कहा कि जिस व्यक्ति के द्वारा सड़क निर्माण को रोका जा रहा है। उन्हें पता होना चाहिए कि निर्माण स्थल के पीछे मिट्टी गिला हैं। इस लिए निर्माण कार्य बीच से कराया जा रहा है। कार्य स्थल का वीडियो बना कर सोशल मीडिया के माध्यम से मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इधर राजदेव दास ने कहा कि सड़क किसी एक ओर से निर्माण कराएं।



