बिहार

MADHUBANI:- मुखिया महासंघ के अध्यक्ष बने मिथिलेश झा और राजेश मिश्र जिला महासचिव, नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा- प्रशासन मुखियाओं को कमजोर न समझे, वक्त पर मिलेगा जवाब

मधुबनी- 05 सितंबर। जिला मुखिया महासंघ का चुनाव के लिए जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्षों का सम्मेलन एवं सेलिब्रेशन हॉल चकदह में बिस्फी प्रखण्ड अध्यक्ष मुखिया बशिष्ठ नारायण झा की अध्यक्षता में हुई। जबकि संचालन पंडौल प्रखंड अध्यक्ष मुखिया रामकुमार यादव ने किया। सम्मेलन में जिले 18 प्रखंड अध्यक्षों की उपस्थिति और तीन प्रखंड लौकही, खुटौना एवं फुलपरास के प्रखंड अध्यक्षों की मौखिक छुट्टी के साथ निर्णय में सहमति के आधार पर सर्वसम्मति मुखिया मिथिलेश झा को मधुबनी जिला मुखिया महासंघका अध्यक्ष चयनित किया गया। संघ में 63 सदस्यीय जिला कार्यकरिणी,पांच सदस्यीय संरक्षक मंडल और 13 सदस्यीय मुख्य जिला संचालन सामितिका गठन किया गया। लखनौर मुखिया संघ अध्यक्ष आशा देवी और बेनीपट्टी प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार झा को जिला उपाध्यक्ष चुना गया। कलुआही प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र को जिला महासचिव,मुखिया पूनम मिश्र एवं लक्ष्मी पासवान को संयुक्त सचिव चुना गया। राजनगर मुखिया संघ अध्यक्ष शेखर सुमन को मुख्य प्रवक्ता,हरलखी के प्रखंड सचिव महेश प्रसाद मंडल एवं बासोपट्टी प्रखंड अध्यक्ष मदन पासवान को प्रवक्ता बनाया गया है। मधवापुर प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सह को कोषाध्यक्ष चुना गया। सर्वसम्मति खुटौना प्रखंड अध्यक्ष कपिलेश्वर यादव को मुख्य संरक्षक एवं अरुण कुमार चौधरी और राजेश कुमार पांडेय को संरक्षक चुना गया। जबकि कुछ पदों को रिक्त रखा गया है। उन पदों पर बाद में मनोनियन होगा। सभी प्रखंडों से दो-दो प्रतिनिधियों का चयन कर जिला कार्यकारिणी के लिए भेजने का निर्णय हुआ। वहीं सर्वसम्मति मुखिया बशिष्ठ नारायण झा और रामकुमार यादव को जिला से राज्य प्रतिनिधि चुना गया। चुनाव की समाप्ति पर वक्ताओं ने पंचायतों के अधिकार में हो रहे कटौती के खिलाफ सभी आंदोलन को जिला महासंघ मधुबनी द्वारा मजबूती से आगे बढ़ाने का निर्णय हुआ। वहीं प्रसाशनिक पदाधिकारियों के द्वारा जांच के नाम पर मुखियाओं को परेशान करने की विस्तार से चर्चा हुई। तथा चिंता जाहिर करते हुए वैसे पदाधिकारियों के खिलाफ महासंघ का प्रतिनिधिमंडल जिला पदाधिकारी से वार्ता कर आगाह करेंगे। महासंघ की अगली बैठक में विभिन्न प्रखंडों में संघों की बैठक व अन्य गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा होगी। मौके पर रहिका मुखिया संघ के मो.सनाउल्लाह ने कहा कि हम मुखिया महासंघ के सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामना देते है। तथा कहा कि आषा करते है कि जिला मुखिया महासंघ मुखियाओं के हर समस्याओं में मददगार साबित होंगे। इधर अध्यक्ष बनने के बाद मिथिलेश झा ने कहा कि जिला प्रशासन मुखियाओं को कमजोर नही समझे। उन्होने कहा कि अगर प्रशासन के द्वारा जांच के नाम पर मुखियाओं को परेशान किया जाएगा, तो संघ इसके खिलाफ आन्दोलन कर सकती है। उन्होने कहा कि मुखियाओं की समस्याओं को लेकर जिला मुखिया महासंघ जल्द जिलाधिकारी से मिलकर वार्ता करेगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button