
MADHUBANI: मुखिया पर हमला मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 गिरफ्तारी
मधुबनी- 16 मार्च। जिले के मधवापुर बासुकी बिहारी उतरी के मुखिया विजय कुमार साह के ऊपर चलाए गए गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चार लोगों की गिरफ्तारी किया है। जानकारी अनुसार मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात्रि एवं बुधवार सुबह को छापेमारी कर चार को गिरफ्तारी किया।
गिरफ्तार होने वालों में बिहारी के पूर्व मुखिया लक्षण देव मंडल,दयावान मंडल,राम कुमार मंडल एवं नसीब झा शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नसीब झा को मंगलवार रात्रि एवं पूर्व मुखिया सहित उसके दो पुत्र को बुधवार सुबह में गिरफ्तार किया। विदित हो कि विगत 11 मार्च की दोपहर को बिहारी परसा सड़क के मुर्गी फॉर्म के बगल में मुखिया के ऊपर गोली चलाया गया था। इस घटना के बाद मुखिया अभी भी दरभंगा में इलाजरत है। घटना के मामले में छह लोग नामजद है। जिसमें पुलिस द्वारा चार की गिरफ्तारी की जा चुकी है। थानाध्यक्ष राज कुमार मंडल ने बताया कि घटना के दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।



