बिहार

MADHUBANI:- माले कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक बचौल का फूंका पुतला,कहा- अल्पसंख्यकों के खिलाफ बयान संविधान पर हमला

मधुबनी- 02 मार्च। बेनीपट्टी प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर चौक पर बुधवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने बिस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर उर्फ बचौल का पुतला फूंका। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान मौजूद माले कार्यकर्ताओं ने विधायक श्री बचौल के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। तथा विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान माले के श्याम पंडित सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि बिस्फी के भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर उर्फ बचौल ने विधानसभा  में अल्पसंख्यकों के खिलाफ कटु बयान देकर भारत के संविधान पर हमला करने का काम किया है। महमदपुर,पटना और बिस्फी विधायक के रघौली गांव से अब तक जितने भी अपराधी पकड़े गये हैं, उन सब पर कड़ी और त्वरित कार्रवाई हो। इन सब अपराधियों के पकड़े जाने से साफ जाहिर होता है कि विधायक के द्वारा अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है।

इस लिए राज्यपाल से आग्रह करते हैं कि बिस्फी के भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर की विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी जाये। मौके पर श्याम पंडित,धर्मेंद्र पंडित,सोनधारी राम,शिव राम, रामदेव पासवान,गोपाल राम,कामेश्वर राम,जनक मुखिया, राम विनय पासवान,कलेश्वर सदाय,मलभोगिया देवी,जरीना खातुन, ललिता देवी,पलटू मंडल व परमेश्वरी देवी सहित अन्य भाकपा माले कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button