
बिहार
MADHUBANI:- पतौना ओपी क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास,प्राथमिकी दर्ज
मधुबनी-14 जनवरी। बिस्फी के पतौना ओपी क्षेत्र के एक गांव की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। महिला के विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया गया। मारपीट में घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल मधुबनी में की जा रही है।
इस मामले को लेकर पीड़िता के फर्द बयान पर मो इरफान,मो अस्मान के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष विजय पासवान ने बताया की घटना की जांच की जा रही है,दोषियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।



