बिहार

MADHUBANI:- मनमोहन उच्च विद्यालय की शिक्षिका डॉ. चन्दन कुमारी बनी प्रधानाध्यापक

मधुबनी-05 अगस्त। शिक्षा विभाग बिहार के अधीन उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पदों पर नियुक्ति हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या-02/2022 के अंतर्गत प्रधानाध्यापक लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 31 मई 2022 को बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई थी। जिसका परीक्षा फल का प्रकाशन 04 अगस्त 2022 को हुआ। जिसमें बिहार से 13055 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिसमें 421 अभ्यर्थी सफल हुए। इस कठिन परीक्षा में पल्स टु मनमोहन उच्च विद्यालय रामपट्टी के इतिहास विषय की शिक्षिका डॉ. चन्दन कुमारी ने सफलता हासिल की है।

परीक्षाफल प्रकाशित होते ही उनके संबंधियों एवं विद्यालय से बधाइयों के तांता लग गया। जिसमें उनके विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद यादव,संजय कुमार यादव,अनिल कुमार यादव,अविनाश कुमार,आशुतोष कुमार,विघनेश कुमार, नीरज कुमार झा,सतीश कुमार आदि ने बधाइयां दी। डॉ. चन्दन कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति डॉ.अजय कुमार सिंह,ससुर स्व.प्रो.महेंद्र प्रसाद सिंह एवं पिता राजेन्द्र प्रसाद महतो को दिया है। उन्होंने शिक्षिका की भूमिका में वर्ष 2006 से मिडिल स्कूल खाजेडीह, लदनियां से शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने वर्ष-2007 में हाई स्कूल पल्स टु मनमोहन उच्च विद्यालय रामपट्टी में अपना योगदान दिया। पुनः उसी विद्यालय में पल्स टु शिक्षिका के रूप में इतिहास विषय में अपना योगदान दी। इसी बीच में उन्होंने पीएचडी एवं नेट की भी परीक्षा पास की। तथा आगे उनका सपना लेक्चरर बनने का है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button