
MADHUBANI:- मकिया में बाइक की ठोकर से वृद्ध मौत
मधुबनी- 27 नवंबर। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मकिया में बाइक चालक ने एक वृद्ध को ठोकर मार दी है। जिससे वृद्ध की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। मृतक की पहचान अर्जुन साह के पुत्र 65 वर्षीय तीनकौरी साह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध एसएच-52 पथ किनारे पैदल जा रहा था। विपरीत दिशा की ओर से बाइक चालक तेजी से बाइक लेकर जा रहा था। इसी दौरान बाइक चालक ने वृद्ध को अनियंत्रित होने के कारण ठोकर मार दी। जिससे वृद्ध बुरी तरह से जख्मी हो गया और कुछ ही देर बाद वृद्ध की मौत हो गयी। उधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। वहीं, पुलिस ने ठोकर मारने वाले बाइक चालक को हिरासत में ले लिया। बाइक चालक बर्री के रजघट्टा गांव के पप्पू मंडल बताए जा रहे है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



