
बिहार
MADHUBANI:- भुतही बलान उफान पर, सड़क पर चढ़ा पानी
मधुबनी- 10 जुलाई। घोघरडीहा प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली भुतही बलान नदी में बुधवार को बाढ़ आ गई। खबर लिखे जाने तक बाढ़ का पानी बढ़ रहा था। बाढ़ का पानी इस्लामपुर कालीपुर एवं मुख्यमंत्री सड़क के ऊपर चढ़ गया है जिससे कालीपुर के लोगो का आवागमन बाधित हो गया है। बाढ़ की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार धीरज इस्लामपुर, किसनीपट्टी,ब्रह्मपुरा एवं बथनाहा में तटबंध का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद बीडीओ ने बताया कि बाढ़ की स्थिति की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को भेजा जा रहा है।



