
MADHUBANI:- भाई के शादी में आए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
मधुबनी- 25 मई। कलुआही थाना क्षेत्र के कलिकापुर गांव के पास एक बाइक ने एक युवक को ठोकर मार दिया। जिसकी मौत इलाज के दौरान हो गयी। सड़क दुघर्टना में मृतक युवक की पहचान कलिकापुर गांव के ललित यादव के रूप में हुई है। मृतक युवक के रिश्तेदार अमरजीत कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को दोनों दोस्त घर से बाहर सड़क पर गर्मी के वजह से घूमने के लिए निकले। तभी अचानक पीछे से तेज रफ्तार एक बाइक आयी और सड़क के किनारे जा रहे ललित कुमार ठोकर मार दिया। इस सड़क दुघर्टना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इस सड़क दुर्घटना की सूचना घर वालों को दिया गया। सूचना मिलते ही घर के लोग मौके पर पहुंचकर जख्मी युवक को उठाकर इलाज के लिए मधुबनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए मधुबनी के दूसरे निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां जख्मी युवक को ले जाने के क्रम में मौत हो गई। सूचना के बाद कलुआही थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक युवक के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक दरभंगा में रहकर जीएनएम की पढ़ाई करता था। वे अपने बड़े भाई की शादी में घर आया हुआ था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।



