
MADHUBANI:- बेसहरों का सहारा बन रहा निगम का रेन बसेरा
मधुबनी-18 जनवरी। नगर निगम के तहत संचालित रेन बसेरा इन लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यहां पर प्रतिदिन जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोग आश्रय ले रहे हैं। शहर में आने वाले वैसे गरीब लोग जिनके पास संसाधन नहीं है,वह रेन बसेरा आकर यहां की सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। यहां पर ठहरने की काफी अच्छी व्यवस्था की गई है। कोरोना के संकट काल में भी रेन बसेरा बेसहारों के लिए सहारा बना रहा है। रेन बसेरा में समसय पर सैनिटाइजेशन,सफाई और इस कड़ाके की ठंड में से बचाव के लिए कंबल व अन्य व्यवस्थाएं की गई है।
रेन बसेरा की संचालिका विमल देवी एवं नगर निगम के सिटी मैनेजर नीरज कुमार ने बताया कि रेन बसेरा से गरीब गुरबा के लिए बेहतर साबित हो रहा है। वैसे गरीब लोग जो शहर में पैसा खर्च कर होटल व अन्य रेस्टोरेंट रहने में सक्षम नहीं हैं,उन लोगों के लिए यहां पर किसी बड़े होटल की तरह मुफ्त में सुविधा उपलब्ध हो जाती है। गांव एवं शहर में काम करने वाले बेसहारा आश्रयहीन लोग इसका लाभ ले रहे हैं।
वहीं पार्षद उमेश कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय में आने वाले गरीबों को अब बेसहरा नही हो पड़ रहा है। लोगों को रेन बसेरा से मुफ्त सुविधाएं उपलब्ध है।



