
बिहार
MADHUBANI:- बेनीपट्टी में अपराधियों ने अधिवक्ता को गोली मार कर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मधुबनी- 25 बेनीपट्टी थाना के लदौत गांव में अपराधियों ने एक अधिवक्ता को गोली मार दी है। जिससे उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। युवक की पहचान अवधेश राय के रूप में बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम युवक अपने गांव के ताड़ीखाना के समीप था। जहां अपराधियों ने पुराने रंजिश में युवक पर गोली चला दी।
गोली चलने की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी पुलिस कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुँची। जहां जख्मी को ग्रामीणों ने पुलिस के पहुचने से पूर्व ही इलाज के लिए ले गए।



