
MADHUBANI:- बेनीपट्टी पहुंचकर डा. शकील ने अविनाश के परिजन से मिलने के बाद कहा- बढ़ रही अपराधिक घटनाओं से मधुबनी की छवि हो रही खराब
मधुबनी-20 नवंबर । मधुबनी जिले में बढ़ रही अपराधिक घटना चिंता का विषय है। अपराधिक घटनाओं से मधुबनी जिले का छवि खराब हो रही है। उक्त बातें शनिवार देर बेनीपट्टी पहुंचे पुर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ शकील अहमद ने आरटीआई एक्टिविस्ट सह सोशल मीडिया पत्रकार मृतक अविनाश झा उर्फ बुद्धिनाथ के परिजन से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा। श्री अहमद ने कहा कि अविनाश हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से उनके परिवार संतुष्ट नही हैं। जिन लोगों गिरफ्तार किया गया है वह सिर्फ एक मोहरा है, असल अपराधियों को पुलिस कहीं न कहीं बचा रही है।
डा. शकील ने कहा कि मधुबनी जिले में दो तीन हत्या हुई है जिसमें पुलिस की कार्रवाई सही नही है। उन्होंने गुलशन हत्याकांड की भी चर्चा की। तथा कहा कि इन दोनों हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई ठीक तौर से नही कर रही है। उन्होंने कहा कि अविनाश के परिजन से मुलाकात हुई है। तथा हमने आश्वासन दिया है कि पुलिस प्रशासन से मिलकर बात करेंगे। अगर उससे भी नहीं होता है, तो फिर वरीय अधिकारियों से भी मिलेंगे। परंतु अविनाश के परिजन को न्याय दिलाकर ही रहेंगे।
मौके पर बेनीपट्टी की पुर्व विधायक भावना झा,रुपन झा, सुभाष झा,मीनू पाठक सहित कई कांग्रेस के नेता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।



