
MADHUBANI:- बीडीओ निरंजन कुमार और मुखिया सनाउल्लाह हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज, BDO ने कहा-क्रिब्स हाॅस्पिटल की बेहतर है व्यवस्था
मधुबनी- 30 जुलाई। जिला मुख्यालय स्थित क्रिब्स हाॅस्पिटल में 27 जुलाई को रहिका प्रखंड विकास पदाधिकारी निरंजन कुमार के पीथ के थैली में स्टोन का दुरबीन द्वारा डा. अबु अम्मार रिजबी की टीम ने सफल ऑपरेशन किया। वहीं ककरौल दक्षिणी पंचायत के मुखिया मो.सनाउल्लाह के हरनिया का ऑपरेशन भी कामयाब रहा। 31 जुलाई को चिकित्सकों ने दोनों मरीज को अस्पतरल से डिस्चार्ज कर दिया। डिस्चार्ज के मौके पर अस्पताल के डायरेक्टर एम. नेयाजी, डाक्टर अबु अकरामा के अलावा मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश झा,मुखिया अनील चौधरी,अब्दुर राजिक,सज्जाद अंसारी, एकरामुल होदा,अशोक राम,बिनोद साह,ललन सिंह,ईजरा मुखिया प्रतिनिधि आकिल हुसैन,बसौली मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश यादव, ककरौल उत्तरी मुखिया प्रतिनिधि नरेन्द्र कुमार चौरसिया, सौराठ मुखिया प्रतिनिधि विभाकर झा,अस्पताल के प्रबंधक मो.नौसाद,एचआर रौशन झा आदि मौजुद थे। अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी निरंजन कुमार ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था काफी बेहतर रही। ससमय चिकित्सक के साथ-साथ अस्पताल कर्मी उपलब्ध रहे। अस्पताल में स्वास्थ्य से संबंधित हर सुविधा बेहतर रही। इसके लिए अस्पताल के सभी चिकित्सक एवं कर्मी धन्यवाद के पात्र हैं।



