
MADHUBANI:- बीजेपी पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ लोकतंत्र का अपमानः सांसद
मधुबनी-17 जून। बीजेपी कार्यालय में उपद्रवियों द्वारा की गई तोड़फोड़ की कड़ी निंदा करते हुए सांसद डा.अशोक कुमार यादव ने कहा कि विरोध करना लोकतांत्रिक पद्धति है। परंतू इसकी आड़ में राजनीतिक पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ करना लोकतंत्र का अपमान है। यह लोकतंत्र पर कुठाघात और हमला है। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में वे प्रेस संबोधित कर रहे थे। कहा यह कोई विरोध नहीं है, देश एवं राष्ट्र पर हमला है। विदेशी ताकतों के इशारे पर देश के विकास व विश्व में देश की बढ़ती ताकत को रोकने के लिए इसतरह के कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज व अन्य कैमरे से ली गयी तस्वीर के माध्यम से सभी उपद्रवियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। बताया कि इस संबंध में प्रशासनिक पदाधिकारी को बजाप्ता ज्ञापन सौंपा जायेगा।
मौके पर विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने कहा देश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने का विरोध करने वाला कौन हो सकता है। देश के हजारों गरीब और असहाय परिवार के युवाओं को सशक्त करने की केन्द्र सरकार की योजना का विरोध करने वालों के माध्यम से उनका असली चेहरा सामने आ गया है।
एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने कहा केंद्र सरकार सशक्त युवा एवं मजबूत राष्ट्र की राह पर है। जो विदेशी ताकत को नहीं पच रहा है। मौके पर जिलाध्यक्ष शंकर झा,संजीव कुमार बादल,मनोज कुमार मुन्ना,देवेन्द्र यादव सहित अन्य मौजुद थे।



