बिहार

MADHUBANI:- बिस्फी के नूरचक में आपसी विवाद में पत्नी और सौतेले बच्चों ने की नौशाद की हत्या, सभी आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

मधुबनी- 20 जून। बिस्फी थाना क्षेत्र की नूरचक गांव में पारिवारिक विवाद के कारण एक दर्दनाक घटना सामने आया है। शुक्रवार की सुबह नूरचक निवासी 45 वर्षीय मो. नौशाद की हत्या उसकी पत्नी,सौतेली बेटी और दो सौतेले बेटे एवं बहू ने मिलकर चाकू एवं धार-दार हथियार से कर दिया। हत्या के बाद ग्रामीणों ने सभी आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलती ही एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की। वहीं बिस्फी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया और घटना की जांच प्रारंभ कर दी। मृतक के चीख की आवाज सुनकर लोगों ने घर को घेर कर सभी आरोपियों को घेर लिया और पुलिस को तत्काल सूचना दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना पर ले गयी। जहां उन से पूछताछ की जा रही है। इधर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को घटना की सूचना मिली। तत्काल पुलिस ने जांच किया और सत्य पाया। उन्होने बताया कि आपसी विवाद के कारण हत्या हुई है। मृतक की दूसरी शादी हुई थी, इसको लेकर विवाद चल रहा था। घटना की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button