
MADHUBANI:- बिस्फी के नरसाम में क्षतिग्रस्त छत के निचे दहशत के माहौल में पढ़ रहे बच्चे
मधुबनी- 12 अगस्त। बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरसाम टोल के भवन का छत पूर्णता क्षतिग्रस्त हो गया। तथा स्कुन के छत का एक भाग टूट कर गिर गया। जबकि दूसरे कमरे का छत भी पूर्णता क्षतिग्रस्त है। इसका कोई ठिकाना नहीं है की छत गिर जाए। छत का एक भाग गिरा, परंतू संजोग यह था कि विद्यालय के बच्चों की छुट्टी हो चुकी थी। अगर पढ़ाई के समय छत गिरता, तो एक बड़ी अनहोनी घटना हो सकती थी। छत गिरने से इतना आवाज हुआ कि अगल-बगल के लोगों में अपना तफरी मच गया। जबकि दूसरे कमरे का छत भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। विद्यालयों में दो सौ से अधिक बच्चे पढ़ाई करते हैं। वहीं स्कुल में पांच शिक्षक कार्यरत हैं। क्षतिग्रस्त भवन को लेकर विद्यालय प्रधानाध्यापिका सुलेखा कुमारी ने कई बार विभागीय पदाधिकारी को सूचना दे चुके हैं। इसके बावजूद भी भवन की मरम्मत एवं भवन का निर्माण नहीं हो सका। जिसे छात्रों को पढ़ने एवं षिक्षक को पढ़ाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मध्यान भोजन चलाने, कार्यालय चलाने सहित कई समस्याओं से परेषानी हो रही है। जानकारी के अनुसार विद्यालय का निरीक्षण भी एसडीएम, डीएसएलआर,बीडीओ सहित कई वरीय अधिकारी कर चुके हैं, परंतू स्कुल की समस्याओं का समाधान किसी अधिकारियों ने नहीं किया।



