
MADHUBANI:- बाल मजदूरों के साथ 2 मानव तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी-25 जुलाई। एसएसबी 48 वीं बटालियन उप कमांडेन्ट विवेक ओझा ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की शाम सहायक उप निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में जवानों के सहयोग से जयनगर रेलवे स्टेशन से चार नेपाली बाल मजदूरों के साथ दो मानव तस्कर को गिरफ्तार किया। एसएसबी द्वारा पूछताछ करने पर गिरफ्तार व्यक्ति बताया कि बाल मजदूरों को काम कराने के उद्देश्य से हरियाणा ले जा रहे थे। उप कमांडेन्ट ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति हरियाणा के फरीदाबाद रसालापुर रोड पलबल गांव निवासी राज कुमार साह पिता भोला साह व नेपाल के सिरहा जिले के गोलबाजार निवासी राकेश सदा पिता स्व चंदेश्वर सदा बताया गया है। उप कमांडेन्ट ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति व सभी बाल मजदूरों को रेल थाना पुलिस के हवाले किया गया है। रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर न्यायालय भेजा गया है। जबकि सभी बाल मजदूरों को बाल सुधार गृह मधुबनी में जमा कराया गया है। श्री ओझा ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर मानव तस्करी रोकने के लिए एसएसबी के अधिकारी एवं जवान लगातार अभियान चला रहे है। मानव तस्करी के रोकथाम के लिए सीमा पर एवं सीमावर्ती इलाकों में एसएसबी के द्वारा अभियान चलाया जा रही है।



