
MADHUBANI:- बाजार में बीच सड़क पर बाईक लगाकर लोग करते खरीदारी, यात्री होते हलकान, नगर थानाध्यक्ष पर मोबाईल नही उठाने का आरोप
मधुबनी-06 जून। इन दिनों मधुबनी जिला मुख्यालय के बाजारों में बाईक चालकों की मनमानी चलती है। बाजार के बीच सड़कों पर बाईक लगाकर बाजार के कामों को निपटाते हैं। जिसपर नगर थाना पूलिस भी बेबश है। सोमवार को सूबह साढ़े 11 बजे जिला मुख्यालय के बाटा चौक स्थित इलाहबाद बैंक के सामने बीच सड़क पर बाईक लगाकर बाजार के काम निपटाते रहे और सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही, यात्री परेशान होते रहे। पत्रकार संघ के अध्यक्ष हेमंत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि जाम की सूचना नगर थानाध्यक्ष के सरकारी मोबाईल पर काॅल कर के दिया। परंतू उन्होने काॅल रिसीब नही किया। तथा काॅल लौटाना भी गवारा नही समझा। काफी देर तक सड़क पर जाम की समस्यां उत्पन्न रही। इस तरह की समस्यां बाटा चौक सहित मधुबनी शहर के चौक चौराहों पर आए दिन बनी रहती है।
जाम की समस्या से कभी-कभी मरीजों को अस्पताल ले जाने के कम्र में एम्बुलेंस को भी सामना करना पड़ता है। इतना ही नही, बल्कि जाम रहने से जहां एक ओर स्कुल जा रहे बच्चों को भी स्कुल पहुंचे में देर होती है, तो वहीं जाम के कारण सरकारी कर्मी भी अपने कार्यालय ससमय नही पहुंच पाते हैं।
इधर जेपी सेनानी हनुमान प्रसाद राउत ने बताया कि जाम की समस्यां के कारण कई बार एम्बुलेंस से अस्पताल जा रहे मरीज जाम में फंस कर दम तोड़ देते हैं। जाम से निजात दिलाने के लिए कई बार नगर प्रशासन को आवेदन तक दिया गया, परंतू बेअसर रहा।



