
MADHUBANI:- बरामद शराब व महिला की गिरफ्तारी के बाद उत्पाद कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन
मधुबनी- 23 मार्च। उत्पाद विभाग कार्यालय के समक्ष 10 से 15 की संख्या में महिला एवं पुरुष पहुंचकर प्रदर्शन किया। विरोध कर रहे महिला और पुरुष ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि उत्पाद विभाग की टीम ने कोतवाली चोक महासेठी पोखरे समीप राजीव नगर में नथुनी महतो के घर छापेमारी की गई। जहां कमरे में शराब पाया गया। उस कमरे से एक महिला को पकड़ लिया। जिस महिला को उत्पाद विभाग की टीम पकड़ा है, वह महिला खजौली से आई थी। वे महिल ख्ुाद को रिश्तेदार बताया है। बताया गया है कि गेस्ट बबिता देवी को डीएलएड की परीक्षा 30 तारिक को मधुबनी में है। इसी लिए यहां आई थी। बताया कि जो शराब का कारोबार करते हैं वह संजू कुमार है। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक विजय कांत ठाकुर ने बताया कि 16.5 लीटर शराब बरामद हुआ है। वह महिला उसी रूम में थी। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि छापेमारी के दौरान जिस जगह शराब रखी हुई थी। उस जगहों पर महिला पायी गयी। शराब के साथ उक्त महिला को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामला कोर्ट में गया है। कोर्ट फैसले के बाद ही पता चलेगा कि कौन दोषी और कौन निर्दोष है।



