बिहार

MADHUBANI:- बच्चों के विवाद में पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या

मधुबनी- 26 जनवरी। मधुबनी जिला में शादी के मटकोर में सम्मिलित होने आए बच्चों के बीच हुए विवाद के दौरान पति और पत्नी की मारी गोली मारकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है।

मिली जानकारी के अनुसार मधुबनी जिला के कलुआही थाना क्षेत्र के राढ़ गांव में हीरा यादव के घर में उनके पुत्र की शादी का मटकोर था। जिसको लेकर वहा सभी लोग जुटे थे। उसी दौरान बच्चो के बीच हो रहे विवाद को लेकर लाल राम एवं उनकी पत्नी शोभा देवी अपने पुत्र द्वारा किए जा रहे विवाद को सुलझाने के लिए बच्चों को समझाने आया। कुछ लड़कों में कहासुनी हो गई। कहासुनी विवाद का रूप ले लिया। फिर किया था यह विवाद हिंसक रूप ले लिया। उसी बीच भीड़ में किसी ने पति और पत्नी पर गोली चला दी। गोली चलने के बाद पति और पत्नी दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गयी। गोली चलने के बाद लोग इधर से उधर भागने लगे।
बताया जाता है कि हीरा यादव के घर पर पुत्र के शादी के मटकोर में सम्मिलित होने के लिए वह लोग आए हुए थे। इसी क्रम बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर जब वह लोग समझाने बुझाने के लिए अपने बच्चे के पास पहुंचे, तो उसी दौरान भीड़ से गोली चली। जिसमें पति एवं पत्नी की मौत हो गई। वहीं मृतक के पुत्र कन्हैया कुमार ने बताया कि वह लोग मेरे साथ मारपीट करने लगे। जिसके बाद मेरे मां एवं पिताजी जब वहां पहुंचे, तो उन लोगों के ऊपर गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा गोली चला दिया गयी। परिजनों का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। कल मटकोर में जब सम्मिलित हुए, उसी क्रम में मौका पाकर उन लोगों ने पति एवं पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

इस गोलीकांड को लेकर कलुआही थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कलुआही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तथा शव को अपने कब्जे में ले लिया। जिसके बाद पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया।

वहीं इस घटना में मृतक व्यक्ति की पहचान राढ़ गांव निवासी 35 वर्षीय लाल राम एवं पत्नी 30 वर्षीय शोभा देवी के तौर पर हुई। मृतक के सिर में गोली लगने की वजह से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इधर कलुआही थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीन राउंड गोली चलायी गयी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button