
MADHUBANI:-फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को अब नही होगी ऑक्सीजन की कमी, मंत्री के हाथों ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन
मधुबनी-22 नवंबर। फुलपरास अनुमंडलीय अस्पताल में सोमवार को बिहार सरकार के परिवहन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती शीला कुमारी ने ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन फीता काटकर के किया। बिहार सरकार के सहयोग से डॉक्टर फॉर यू द्वारा लगाए गए इस प्लांट से अस्पताल के 50 मरीजों को ऑक्सीजन सुविधा मुहैया होगी। जिसकी जानकारी डॉक्टर फॉर यू के समन्वयक डॉ रविकांत सिंह ने दी। वहीं सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा ने मांग करते हुए बताया कि इस ऑक्सीजन प्लांट से जिले में अन्य जगह पर भी बूस्टर कर ऑक्सीजन व्यवस्था आपूर्ति किए जाने की व्यवस्था की जाएगी। जिससे जिले में ऑक्सीजन की किसी भी तरह की कमी नहीं हो सकेगी। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती शीला कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जो कहते हैं,वह करते हैं। इसी के तहत इस ग्रामीण क्षेत्र में भी इतना बड़ा ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। उन्होने सरकार की तारीफ करते हुए बताया कि यह सरकार काम करने वाली सरकार है,जो अपने लक्ष्य से पहले ही छह करोड़ लोगों को कोरोना का टीकाकरण कर दिखा दिया है। उद्घाटन समारोह में इन्डलीस बैंक के एरिया मैनेजर पंकज,एसडीएम अभिषेक कुमार,अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आरएन चौधरी सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।



