
MADHUBANI:- प्रेम प्रसंग में महिला के भाइयों ने बहन के प्रेमी का जलाया घर, प्रेमी की पत्नी के साथ मारपीट
मधुबनी- 10 मार्च। जिला के रहिका थाना क्षेत्र के मलंगिया पंचायत के रमौली गांव में महिला भागने को लेकर दूसरे पक्ष के तीन लड़के अचानक गांव मे आ कर मारपीट करने लगे। उसी मे लड़कों ने घर मे आग लगा दिया। जिसके बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। तथा गांव के आसपास के लोग वहां जुट गए। लोगों ने उस लड़के को वहां घेर कर पकड़ लिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों नेइस घटना की सूचना स्थानीय थाना को दिया। स्थानीय थाना दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है।
वहीं लोगों ने बताया कि एक लड़का को पकड़ कर रखा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने उस लड़के को रितिक कुमार एवं घटनास्थल पर दो बाइक को अपने कब्जे मे नगर थाना ले गया। वहीं इस घटना मे विकास कुमार सिंह उम्र 20 वर्ष पिता जयनारायण सिंह जो कि इस घटना मे घायल हो गया। वह निजी अस्पताल मे इलाजरत है।
बताते चलें कि गांव के लोगो ने बताया कि यह विवाद एक व्यक्ति की वजह से हुआ है जो कि रमौली गांव का रहने वाला है और महिला खाजी पुर का रहने वाली है।
वहीं व्यक्ति और महिला दोनों पहले से ही शादीशुदा है। महिला की शादी 8 वर्ष पूर्व मे सितामढी जीले मे शादी हुआ था। महिला अपने परिवार के साथ जयपुर मे रहती थी उसी दौरान व्यक्ति और महिला के बीच बातचीत होनी शुरू हो गया। जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम हुआ और दोनों ने फिर शादी कर लिया। वहीं जब इस बात कि जानकारी महिला के घर वालोंं को जानकारी मिली तो वह आश्चर्यचकित रह गए।
इसको लेकर महिला के घर वालोंं ने व्यक्ति के घर पर पता किया तो मालूम हुआ कि व्यक्ति इसे पूर्व मे भी एक और लड़की को अपने प्रेम फांसा कर घर पर लाया था। जिसके बाद उस व्यक्तिकी पत्नी नेउसकी प्रेमिका को घर सेनिकाल दिया था। जिसके बाद वह व्यक्तिअपने गांव सेजयपुर चला गया। वहीं पर यह दोनों वहां रहने लगे, इसको लेकर लक्ष्मी कुमार यादव की पत्नी ने इन सभी मामलों को लेकर मधुबनी महिला थाना में अर्जी भी दिया था।



