बिहार

MADHUBANI: प्रसिद्ध काली मंदिर स्थित गंगासागर तालाब की अस्मिता पर खतरा

मधुबनी-25 जून। जिला मुख्यालय के मध्य में सबसे खास स्थान पर स्थित सरकारी बस स्टैंड और पवित्रता के प्रतीक गंगासागर तालाब किनारे से अतिक्रमण को खाली नहीं कराया जा सका है। श्रद्धालुओं के साथ ही पूरे जिले के लोगों के आस्था के रुप में प्रसिद्ध काली मंदिर से सटे गंगासागर तालाब अपनी अस्मिता के लिए जुझ रहा है। वहीं के किनारे के 60 फीसदी हिस्से को अतिक्रमित कर लिया गया है। गंगासागर तालाब को पवित्र तालाब की श्रेणी में रखा गया है। यहां पर हर खास मौके पर यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ डूुबकी लगाया करते हैं। महिलाओं की भीड़ तो हर त्योहार पर यहां पर जुटती है। लेकिन अब तालाब का पानी दूषित हो चुका है। चारों तरफ कब्जा जमाये लोगों के कचरा से यह तालाब हर दिन पट जाता है। यही हालत सरकारी बस स्टैंड का भी है। चारों तरफ से अतिक्रमणकारियों का कब्जा बढ़ता जा रहा है। बस स्टैंड आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वाहन को स्टैंड से आने जाने और यात्रियों की आवाजाही के लिए आने वाले वाहनों को हर दिन समस्याओं से जुझना पड़ता है। इसके समाधान के लिए डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने रहिका अंचलाधिकारी व नगर आयुक्त को इस संबंध में कार्रवाई का आदेश लगभग एक माह पहले दिया। परंतू इस आदेश के अनुपालन की दिशा में कोई पहल नहीं की गयी है। लगभग 18 साल पहले इस तालाब एवं आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण हुआ था।

तालाब को सरकारी खर्च से सजाया एवं संवारा गया। इसमें पीपी मोड में मोटरवोट की व्यवस्था की गयी। इसके चारों ओर बैठने के लिए पीसीसी बेंच बनाया गया। चारों तरफ घूमने के लिए फुटपाथ का निर्माण किया गया। विभिन्न स्थानेां पर घाट का निर्माण कार्य किया गया। पास में ही खाली स्थान में चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण किया गया। लोगों ने बताया कि इसे इसतरह से सजाया और संवारा गया था कि इसके आसपास से गुजरने वाले बरबस यहां आने से अपने को रोक नहीं पाते थे। यहां पर बाहर से घूमने आने वाले लोग प्लानिंग कर यहां पर पहुंचते थे। साफ व स्वच्छ पानी पर हवा के झोके से उठती लहरें, चारों तरफ शहर के संभ्रांत लोगों की लगी भीड़, काली मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालुओं का जुटान मनोहारी दृश्य को उपस्थित करता था। प्रतिदिन दर्शनार्थियों की भीड़ जुटती है। शादी विवाह में मटकोर और पूजा पाठ यहीं पर करते हैं। लेकिन आज की स्थिति में सभी कार्य भय व दहशत के माहौल में किया जाता है।

अतिक्रमण की आड़ में अपराधियों का बना अड्डा—
काली मंदिर परिसर के गंगासागर तालाब एवं बस स्टैंड में पूरे जिले भर के आपराधिक गिरोह सक्रिय हो गये हैं। विभिन्न स्थानों पर वारदात को अंजाम देने की योजना यहां पर बनायी जाने लगी है। शराब व ड्रग्स के अड्डा के रुप में पूरे जिला ही नहीं अन्य स्थानों पर भी जाने जाना लगा है। इसके अलावे अन्य अवैध धंधे के रुप में यह एरिया बदनाम हो रहा है। इससे जुड़े कई मोहल्ला है। इस पास में ही महिला कॉलेज है। इस स्थिति में यहां के अपराधियों का बोलबाला इन सभी मोहल्ले और कॉलेज के आसपास हो चुका है। जिससे आए दिन महिलाएं और संभ्रांत लोग जुझने को विवश हैं। लगभग चार माह पहले इस पास में ही एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जिसे लेकर पूरे शहर में आंदोलन हो चुका है। इसके अलावे कई बार आसपास के क्षेत्र से शराब एवं ड्रग्स का बड़ा खेप धरा चुका है।

क्या कहते हैं सिटी मैनेजर—
अतिक्रमण के लिए नोडल के रुप में काम कर रहे सिटी मैनेजर नीरज कुमार झा ने बताया कि हर स्थानों से अतिक्रमण को हटाया जायेगा। शीघ्र ही इन स्थानो पर भी उच्चाधिकारी से मिले निर्देश के आलोक में कार्रवाई शुरू किया जायेगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button