
MADHUBANI:- प्रतिबंधित दवा, भारतीय नेपाली मुद्रा के साथ तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी- 22 अप्रैल। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल हरिणे एसएसबी कैम्प के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर भारतीय मुद्रा नेपाली मुद्रा सहित प्रतिबंधित दवा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी युवक की पहचान सीतामढ़ी जिला अंतर्गत बेला थाना क्षेत्र के सिरसिया बाजार के 35 वर्षीय अमित कुमार के रूप में बताया गया है। एसएसबी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार समवाय प्रभारी जानकीनगर के निर्देशानुसार सीमा चैकी सिमरारी के विशेष गश्ती दल द्वारा डिप्टी के दौरान सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार दास सहित अन्य जवानों के साथ की गई। सीमा स्तंभ संख्या 280ध्23 से लगभग 200 मीटर भारतीय क्षेत्र में एसएसबी जवानों ने की। वही आरोपी युवक की तलाशी लेने पर युवक के पास से 580 रुपया भारतीय मुद्रा 8210 नेपाली मुद्रा प्रतिबंधित दवा एक चाकू, मोबाइल बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक को अग्रिम कार्रवाई हेतु हरलाखी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। इस बाबत हरलाखी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया एसएसबी के प्रतिवेदन पर प्राथमिक दर्ज किया गया है।



