
MADHUBANI:- पुराने रंजिश में अधेर की गोली मारकर हत्या, गांव में दहष्त
मधुबनी- 16 फरवरी। लौकहा थाना क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवपुर पंचायत के नवटोली बलुआ गांव में बुधवार की संध्या छह बजे बाइक पर आए 16 अपराधियों ने उसी गांव के जगरनाथ साह को पुराने रंजिश के तहत सीने में गोली मार दी। जिससे मौके पर ही 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पत्नी रीता देवी एवं उनकी पुत्री ने जानकारी देते हुए बताया खेत से लौटने के पश्चात मृतक दरवाजा पर बैठकर चाय पी रहे थे। तभी अचानक 16 की संख्या में नौ बाइक पर सवार लोग आए। तथा उसमें से पांच लोग गेट के पास घरे हो गये। उसमें से तीन लोग अंदर की ओर आये, जो मुंह पर मास्क और सर पर हेल्मेट पहने हुए थे। जबकि बाकी गेट के बाहर खड़ा था। मास्क पहने तीन लोगों में से एक ने सीने में सटा कर गोली मार दी। तथा घर के पीछे से गेट खोलकर भाग गए। आगे मृतक के पूत्र ने कहा कि पिता एवं पुत्र को जान से मारने की धमकी लागातार मिल रही थी। घटना की खबर मिलते ही फुलपरास एसडीपीओ प्रभात शर्मा,लौकहा थानाध्यक्ष संतोष मंडल,ललमनियां ओपी थानाध्यक्ष अमृत लाल बर्मन एवं लौकही थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार घटनास्थल पर पंहुचकर हालात का जायजा लिया। वहीं लौकहा थानाध्यक्ष ने शव का पंचनामा करने के बाद शव को कब्जे में लेकर रात्रि में ही पोस्टमार्टम के लिए सदर सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। मृतक के पुत्र पवन साह ने इस बाबत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें स्थानीय थाना क्षेत्र के बलुआ निवासी दीपक यादव,जीवन यादव,सुरत साह,शिव कुमार साह,देवेन्द्र यादव एवं भोज यादव सहित अन्य दस लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में मृतक के पुत्र ने बताया है कि मैं धान गेहूं का व्यापारी हूं और जनवरी के अंतिम तारीख को आठ लाख रूपए का धान-गेंहू एवं किराना सम्बंधित सामानों को लूट लिया गया था। जिसके बाद तीन फरवरी को लौकहा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसको लेकर लागातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। मृतक अपने पिछे पत्नी के अलावा दो बेटी एवं एक बेटे को पिछे छोड़ गए हैं। गोलीकांड की घटना को लेकर रात्रि में ही क्षेत्र में जंगल के आग की तरह चारों ओर फैल गयी। घटना के बाद से मृतक के परिजन एवं गांव वालों में दहशत का माहौल है। इधर फुलपरास एसडीपीओ प्रभात शर्मा ने बताया उक्त सभी आरोपितों के घर गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जहां सभी आरोपित घटना के बाद फरार हो गए हैं। एसडीपीओ ने आगे बताया कि जल्द ही टीम गठित कर जगह जगह छापेमारी कर सभी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। वहीं मृतक के घर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।



