
MADHUBANI:- पाली पंचायत के उपमुखिया उमेश सहनी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
मधुबनी- 20 सितम्बर। बेनीपट्टी प्रखंड के पाली पंचायत के उपमुखिया तथा जदयू के पूर्व पंचायत अध्यक्ष समाजसेवी उमेश सहनी के असामयिक निधन से क्षेत्र में काफी शोक की लहर व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि दिवंगत उपमुखिया स्व.उमेश सहनी पंचायत में काफी लोकप्रिय थे और वार्ड नं. 8 से दुबारा काफी मतों के अंतर से वार्ड सदस्य निर्वाचित होकर निर्विरोध उपमुखिया निर्वाचित हुए थे। वे कुशल व्यावहारिक लोकप्रिय समाजसेवी थे। उनके निधन से पाली पंचायत समाज एवं पार्टी को हुई अपूरणीय क्षति से आम आवाम काफी मर्माहत एवं शोकाकुल हैं। स्व.सहनी के असामयिक निधन पर पूर्व विधान पार्षद बिनोद कुमार सिंह, प्रदेश सचिव बचनू मंडल,जदयू जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कामत, प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, मुखिया राजेंद्र मिश्र, सरपंच नबोनारायण झा,पंसस ममता कुमारी,जदयू नेता प्रवीण मंडल,वार्ड सदस्य अजय कुमार राजा,जीतेन्द्र ठाकुर, सुबोध कुमार झा,ग्रामीण सुधीर झा,छेदी झा,जीनिस राम, रत्नेश मिश्र,इन्द्रजीत मिश्र,सत्यजीत मंडल,महेन्द्र बैठा सहित दर्जनों ने अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी आत्मीय सहानुभूति प्रकट की है।



