
MADHUBANI:- पांच हजार से अधिक दीप से जगमग हुआ गिरजा स्थान मंदिर
मधुबनी-24 अक्टूबर। हरलाखी प्रखंड के फुलहर गांव में गिरजा स्थान मंदिर में ग्रामीणों के द्वारा दीपावली के अवसर पर 5 हजार 51 दीप प्रज्वलित किया गया जहां मंदिर में भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई। बताते चलें कि मां गिरजा युवा क्लब के द्वारा फुलहर गांव में स्थित गिरजा स्थान मंदिर में ग्रामीणों व मां गिरजा युवा क्लब के द्वारा हर साल की तरफ दीपावली के अवसर पर दीप प्रज्वलित किया जाता है। वही इस साल भी गिरजा स्थान मंदिर में मां गिरजा युवा क्लब के द्वारा 5 हजार 51 दीप प्रज्वलित किया गया है। वही इस मौके पर मौजूद मां गिरजा युवा क्लब के अध्यक्ष मनीष सिंह, कोषाध्यक्ष चंदन महतो, मुरारी गिरी, सोनू यादव, कारण कुमार,राजू कुमार सिंह,चंदन गिरी, शिरोमणि, संतोष यादव,सुभाष मुखिया, प्रवीन,भरत, भूषण,अजीत गिरी,सोनू गिरी शंकर यादव,राम चन्द्र यादव, पत्रकार सह समाजसेवी हरि शम्भु उर्फ अभिषेक रंजन समेत ग्रामीण मौजूद थे।



