
MADHUBANI:- परिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या
मधुबनी- 12 सितंबर। लौकहा थाना क्षेत्र के नरही गाँव में 19 वर्षीय एक नव विवाहिता ने परिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मिला जानकारी के अनुसार मृतिका सरस्वती कुमारी की शादी 07 मार्च 2024 को हिन्दू रितीरिवाज के साथ लौकहा थाना क्षेत्र के नरही गाँव निवासी बालेश्वर पासवान के पुत्र के साथ हुई। उक्त बातों की जानकारी शव का सदर अस्पताल मधुबनी में पोस्टमार्टम कराने आए मृतिका के बड़े भाई कमलेश पासवान ने दी। उन्होने बताया कि शादी के कुछ ही दिन बाद से मेरी बहन को उसका पति वेवजह ताना देता था कि तुम्हें हम तालाक दे देंगे। तुम अपने भाई बाप से कहो सारे सामान के साथ तुमको ले जाऐं। जिसकी सुचना मृतिका अपने माता पिता से हमेशा कहते आ रही थी। घटना के रात भी मृतिका अपने माइके में सबसे बात चीत की। अचानक सुबह सात बजे मृतिका की जेठानी मृतिका की बड़ी बहन को बताई कि आपकी बहन गले में रस्सी का फंदा लगाकर मर चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतिका की बड़ी बहन राधा कुमारी ने अपने मायके में सबको मोबाइल से सुचित की। सुचना पाते हीं मायके के परिजन ससुराल पहुँचर घटना की जानकारी तत्काल मौखिक रूप से स्थानीय थाना को दिया। जहाँ थाना के 112 गश्ती दल पहुँचकर शव को अपने कब्जा में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधुबनी को भेज दिया। वहीं मृतिका के ससुर एवं जेठानी को पुछताछ के लिए थाना ले जाया गया। मृतिका के पिता के पिता जंग बहादुर पासवान ने लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।



