
MADHUBANI:- परिवहन मंत्री शीला मंडल के खिलाफ मशाल जुलूस, फुंका पूतला
मधुबनी- 29 दिसंबर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बचाओ संघर्ष समिति घोघरडीहा के बैनर तले गुरुवार को एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया और स्थानीय विधायक सह परिवहन मंत्री शीला मंडल का पुतला दहन किया गया। मशाल जुलूस थाना चोक से शुरू होकर स्टेशन चोक तक गया। जिसके बाद पुनः मशाल जुलूस आईटीआई तक आया। मशाल जुलूस में शामिल लोग शीला मंडल मुर्दाबाद,हॉस्पिटल चोर गद्दी छोड़ के नारे लगा रहे थे। बाद में थाना चोक पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित आंदोलनकारियों के बीच मंत्री शीला मंडल का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण घोघरडीहा प्रखंड मुख्यालय में ही हो। कहा कि मुख्यालय में सीएचसी के बनने से प्रखंड के सभी गांव के लोगों को सामान रूप से लाभ मिलेगा। इस बारे में बताया कि प्रखंड मुख्यालय में जमीन उपलब्ध है, जहां 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जा सकता है। शीघ्र ही विभागीय अधिकारियों द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर के इस दिशा में कार्रवाई नहीं की गई तो प्रखंड क्षेत्र की जनता चुप नही बैठेगी। इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी राम सुंदर यादव, राजद के वरिष्ठ नेता राम नारायण प्रसाद, भाजपा के नगर अध्यक्ष अरुण झा गणेश, कमलेश कुमार यादव, श्याम प्रकाश यादव, डॉ श्याम सुंदर यादव, लाल मनी यादव, मदन यादव, शम्भू नाथ मिश्रा, राकेश मिश्रा, ध्रुब झा, जयनन्दन यादव, गिरजा नंद मिश्रा, विजय ठाकुर, बच्चा बाबू कामत, भाजपा के जिला प्रवक्ता मनोज कुमार मनु, अवधेश ठाकुर, पवन झा, राजीव झा, सुरेश चंद्र झा, रामयश यादव, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रघुनाथ झा राजा, राम नरेश प्रसाद सहित सैकड़ों महिला व पुरूष शामिल हुए।



