
MADHUBANI:- पंडौल के मनरेगा पीओ शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तार
मधुबनी- 12 मार्च। पंडौल के मनरेगा पीओ सुमन कुमार शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। उनपर पंडौल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात्रि पंडौल प्रखंड के मुख्य बाजार स्थित एक निजी भवन के किरायेदार के रूप में रह रहे मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी सूमन कुमार को शराब के नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार पंडौल प्रखंड एवं रहिका के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी सुमन कुमार शराब के ओवर डोज के बाद खुद ही पुलिस वालों को फोन कर हंगामा की जानकारी दी। पुलिस जब उनके डेरा पर पहुंची तो वे गाली गलौज एवं हंगामा करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर मेडिकल कराने पंडौल पीएचसी ले गयी।जहां शराब सेवन के जांच का आंकड़ा 212.3 एमजी था।जिसके बाद आरोपी पीओ को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।

मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी सूमन कुमार के गिरफ्तार की खबर सरकारी महकमा खलबली मचा दी है।



