
MADHUBANI:-नशे में धुत प्रॉपर्टी डीलर हथियार के साथ गिरफ्तार
मधुबनी-04 दिसंबर। नगर थाना क्षेत्र के गंगासागर चैक जनता प्रेस वाली गली में जान मारने की नियत से हमला करने के मामले में अखिलेश झा उर्फ मुन्ना झा को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में जनता प्रेस गली निवासी मुनीन्द्र झा ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी आवेदन में मुनींद्र झा ने कहा है कि शुक्रवार की शाम नगर थाना क्षेत्र के भछी गांव के अखिलेश झा दस अज्ञात लोगों के साथ लाठी डंडा रोड पिस्टल से लैस होकर नशे की हालत में गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस गया । अखिलेश झा द्वारा अपने साथ लाए लोगों को आवेदन कर्ता पर हमला करने के लिए बोला एवं स्वयं आवेदक के सिर में पिस्टल सटा दिया ।
आवेदक किसी तरह अपनी जान बचाते हुए हल्ला किया। अगल-बगल के लोगों के आने पर नशे की हालत में अखिलेश झा गिर पड़ा। जिसके बाद पिस्टल गिर गया। लोगों के पहुंचने पर अखिलेश झा को काबू में किया गया। घटना की जानकारी नगर थाना को देने पर पुलिस बल के पहुंचने पर अखिलेश झा को पकड़ कर थाना ले गई। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल बरामद किया। मुनीन्द्र झा के प्राथमिकी आवेदन पर नगर थाना में 384/21 कांड संख्या प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें आमर्स एक्ट सहित अन्य धाराएं लगाई गई है। अखिलेश झा उर्फ मुन्ना झा पर इसी मामले में शराब पीने को लेकर एक दूसरी प्राथमिकी एएसआई राज केश्वर सिंह ने दर्ज कराया है। जिसमें अखिलेश झा के मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दूसरा मामला दर्ज किया गया है।



