
MADHUBANI:- नव विवाहिता का संदेहास्पद हालत में शव बरामद
मधुबनी- 13 अगस्त। फुलपरास थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की ससुराल से संदेहास्पद स्थिति में पुलिस ने शव बरामद किया है। मृतका के गले में रस्सी का निशान हैं। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव की है, जहां रविवार को परिजनों की सूचना पर पुलिस ने विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। मृतका की पहचान जगतपुर गांव निवासी विनोद कुमार की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के पति इस समय हरियाणा में है, चार-पांच माह पूर्व मृतका की शादी हुई थी। मृतका के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही विवाहिता का पति के साथ अनबन चल रहा था, पति उसे पसंद नहीं करता था। वहीं मृतका के ससुर ने बताया कि रविवार को दिन के करीब 11 बजे घर के लोग खेत में काम करने गए थे, तभी उनके बेटे का फोन आया कि सुनीता फोन नही उठा रही है, कुछ देर पहले बात हुई थी। परिजन खेत से घर आकर देखा, तो बहु कमरे में बंद थी। आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खोली, तो आस पड़ोस के लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। जिसमें वह गले में रस्सी का फंदा लगाकर झूलते देखा गया। विवाहिता ने आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद मायके वालों को और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मायके से पहुंचे मृतका के चाचा ने मृतका का उनके पति के साथ अनबन की बात को स्वीकार करते हुए बताया कि घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता लगाने में जूट गयी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।



