
MADHUBANI:- नगर थाना क्षेत्र में बंद पड़े घर में भीषण चोरी, गृहस्वामी शादी समारोह में गए थे दिल्ली
मधुबनी-18 दिसंबर। नगर थाना क्षेत्र में वार्ड नंबर 29 इनकम टैक्स कार्यालय के पीछे बंद पड़े एक घर में भीषण चोरी का मामला प्रकाश में आया है। चोरी की घटना के संबंध में पीड़ित गृह स्वामी गंगेश गुंजन प्रसाद जो बेनीपट्टी कोर्ट के कर्मी हैं ने नगर थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। प्राथमिकी आवेदन में श्री प्रसाद ने कहा है वह अपने पुत्री की शादी कराने के लिए 6 दिसंबर को दिल्ली गए हुए थे। 17 दिसंबर की रात को तीन बजे स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन से वापस दिल्ली से जब घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ था. घर में चार रूम का कमरा का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। गृह स्वामी के घर के चारों कमरे को चोरों ने सभी अलमीरा,दीवान,बैग का ताला तोड़कर सामान को अस्तव्यस्त कर पूरे घर में बिखेर दिया। चोरी की घटना में लगभग एक लाख रुपया नगद,लेनेवो कंपनी का लैपटॉप,सोनी कंपनी का कैमरा,रेडमी नोट प्रो मोबाइल,सोने का दो कान का बाली,सोने का दो नथिया,सोने का दो मंगलसूत्र एवं दो जोड़ी पायल की चोरी चोरों ने की है। चोरी की घटना की सूचना पर नगर थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर इंदल यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन किया। गृह स्वामी श्री प्रसाद ने बताया कि चोरी की घटना 10 दिसंबर के बाद 16 दिसंबर के बीच हुआ है। क्योंकि शादी में सम्मिलित होने के लिए उनके छोटे भाई 10 दिसंबर को डेरा बंद करके दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।



